दीपावली

माँ लक्ष्मी आपसे प्रार्थना है
सभी के ऊपर समान रुप से
अपनी कृपादृष्टि बनाएं रखिए
माँ दिन-रात कठिन मेहनत
करने वाले किसानों को भूखे
पेट किसी रात न सोना पड़े।।
बेसहारों का सहारा प्रदान कर दे माँ
अहंकारियों के घर न जाना माँ
अधिक धन की अभिलाषा नहीं
मुझे..
पर माँ इतनी बुद्धि दे
कि..
मैं सुपथ पर अग्रसर रहूं सर्वदा
इतना धन तो जरुर दे माँ
कि..
मैं भले ही अपनी सामान्य
जरुरतें पूरी करुं या नहीं
पर हाँ माँ
अपने परिवार की सामान्य जरुरतें
पूर्ण करूं।।

हे विघ्नहर्ता श्री गणेश आपसे प्रार्थना है
सभी का मंगल कीजिए
दीन दुखियों के समस्त
विघ्नों को दूर कर दीजिए।।
आपकी कृपादृष्टि हम पर बनी रहे
लोभ,अहंकार से रहूं बहुत दूर
इतनी सद्बुद्धि प्रदान कीजिए।।।।✍️कुमार संदीप

#दीपावली

Published by Sandeep Kumar mishra

विद्यार्थियों के हित में सदैव तत्पर रहना मूल लक्ष्य है- गुरु दीक्षा क्लासेज(Sandeep kumar mishra)

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free